मीरगंज पुलिस ने 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार ,6 फरार 

बरेली :  सर्द मौसम ,ऊपर से अंधेरा इस बात का फायदा अपराधी उठाने की कोशिश में है लेकिन मीरगंज पुलिस  ने क्षेत्र में चोरों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है ,जबकि 6 चोर अंधेरे का मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।  मीरगंज पुलिस के मुताबिक चोरों  गिरोह वारदात को अंजाम देने की फिराक में था , इसी दौरान गस्त पर निकली पुलिस ने बहादुरी दिखाते हुए 6 चोरों को योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। मीरगंज सीओ डॉक्टर दीप शिखा अहिरवार ने मीडिया को बताया कि  मीरगंज पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हुरहुरी से तिलमास रोड पर बने शुभ कोचिंग सेन्टर के पास कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे थे , जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी  करके छह चोरों को  मौके से गिरफ्तार कर लिया। वही अन्य 6 चोर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहे।

 

 

पुलिस ने मौके से पकड़े गए चोरों के पास से सोने चांदी के जेवरात समेत 20 हज़ार की नकदी एक तमंचा देसी 12 बोर व दो अदद कारतूस जिन्दा 12 बोर, एक तमंचा देसी 315 बोर व अदद कारतूस 315 बोर एक इको, पिकअप, दो मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के साथ चोरी के उपकरण भी बरामद किये  हैं। पकड़े गए चोरों में थाना मीरगंज के असद नगर निवासी सलमान पुत्र महबूब,अमशुल पुत्र अब्दुल जहूर,महताब पुत्र अब्दुल मजीद,गुड्डू पुत्र अलाउद्दीन,इन्तजार पुत्र महबूब,अल्ताफ पुत्र अब्दुल मजीद है ।पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह स्थान बदल बदल कर अलग-अलग जगह पर चोरी किया करते हैं ।वही  फरार हुए आरोपी थाना मीरगंज के असदनगर निवासी शमशुल पुत्र अब्दुल जहूर, इकबाल पुत्र अब्दुल वहीद, मौ हसन पुत्र अब्दुल वहीद ,राहुल वाल्मीकि पुत्र जगदीश निवासी, सुरेंद्र पुत्र रामप्रकाश,थाना बिशारतगंज के ग्राम रूलिया निवासी मंसूर पुत्र रफीक खां  है।  फिलहाल पुलिस  फरार हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now