गैंगस्टर एक्ट में भी वांछित को भोजीपुरा पुलिस ने  किया गिरफ्तार 

बरेली। भोजीपुरा पुलिस ने एक शातिर बदमाश को एक अवैध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। भोजीपुरा पुलिस के मुताबिक एक  मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त आबिद पुत्र उस्मान नि० ग्राम अभयपुर केशोपुर थाना भोजीपुरा जिला बरेली को घंघोरा घंघोरी नहर की पुलिया के पास से  1 अवैध तमंचा 12 बोर , 02  जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ मंगलवार को दोपहर 1  बजे गिरफ्तार किया  है ।  पुलिस  ने मीडिया को बताया कि बरामदगी के आधार पर थाना भोजीपुरा पर  आर्म्स एक्ट  मुकदमा पंजीकृत  कर  अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  अभियुक्त पर पहले से ही आधे दर्जन से अधिक  आपराधिक  मामले दर्ज है। साथ ही अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में भी नामजद एवं वांछित अभियुक्त भी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now