कांग्रेस का प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध के विरोध में बरेली में कल प्रदर्शन

बरेली। ज़िला कांग्रेस कमेटी बरेली के श्यामतगंज स्थित ज़िला कार्यालय पर बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज़िला कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफ़ाक़ सकलैनी ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है, अपराधी बेख़ौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, एन सी आर बी के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिला अपराधों में नम्बर एक पर है, इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में होने वाले अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते है।

जिसका पहला ज्वलंत उदाहरण वाराणसी में बी एच यू की छात्रा के साथ गन पॉइंट पर की गई दुष्कर्म की घटना है, जिसमे 3 भाजपा के नेताओ की संलिप्तता पायी गई है, जिसकी पहचान पीड़िता ने भी की,आरोपियों की पुष्टि होने के बाद भी भाजपा द्वारा उन्हें मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार में भेज दिया गया।कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है।और इसी संदर्भ में कांग्रेस पार्टी कल दिनांक 10/01/2024 को चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना एवं प्रदर्शन करके ज्ञापन भी सौपेगी।प्रेस कांफ्रेंस में शामिल कांग्रेस जन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू,धर्मेंद्र देव शर्मा,ज़िला प्रवक्ता राज शर्मा,ज़िला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा,ज़िला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट,जिला उपाध्यक्ष सुरेश बाल्मीकि, कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी,ज़िला महासचिव पाकीज़ा खान  उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now