बसपा ने राजीव कुमार को  जिलाध्यक्ष दी जिम्मेदारी 

बरेली। बहुजन समाज पार्टी ने  राजीव कुमार  को अपना जिलाध्यक्ष बनाया है। राजीव कुमार अब निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयपाल की जगह लेंगे ।  आज बसपा हाईकमान के आदेश पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बरेली बसपा में जिलाध्यक्ष बदलकर  बड़ा बदलाव किया गया है। राजीव कुमार सिंह ने वर्तमान में बसपा में  जिला  प्रभारी  बरेली के पद पर थे। उनके समर्थकों को जैसे ही उनके जिलाध्यक्ष बनाने की खबर मिली तो उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया । वही राजीव  कुमार ने कहा कि उन्हें बहन जी ने बड़ी जिम्मेदारी है। वह बहन जी के सच्चे सिपाही  तरह काम करते रहे  आगे  करेंगे।  जिलाध्यक्ष  को बधाई  देने वालों में जगदीश बाबू , राजवीर गौतम सहित  बसपा के कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now