सपा महिला सभा ने गैंगरेप के आरोपी के घर बुल्डोजर चलाने की मांग की

बरेली । समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष शांति सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ गैंगरेप के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में महामहिम राज्यपाल को संबोधित उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा।महिला सभा की जिला अध्यक्ष शांति सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है, तब से प्रदेश में आपराधिक महिला उत्पीड़न, बलात्कार, गैंगरेप जैसी घटनायें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिसकता उदाहरण प्रदेश के वाराणसी जिला में बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया तथा सत्ता के दबाव में जिला प्रशासन के द्वारा समय से कोई कार्यवाही नहीं की गई है.

 

जिसका विरोध बीएचयू की छात्राओ के द्वारा किया गया, जिसका प्रशासन के द्वारा अपराधियों के ऊपर मुकदमा न लिखकर बीएचयू की छात्राओं पर मुकदमें दर्ज किये, जो कि गलत एवं अन्यायपूर्ण है। समाजवादी पार्टी द्वारा शासन व प्रशासन से मांग करते है कि छात्राओं पर दर्ज किये गये मुकदमे वापस लिए जायें तथा अपराधियों पर कठोर कार्यवाही की जाये तथा उनके घरों पर भी भाजपा सरकार द्वारा बुलडोजर चलाये जायें।
ज्ञापन देने बालो में जैनब फातिमा , गुड़िया गंगवार , शैलजा गंगवार , राजेश्वरी , सीमा पेटल , निशा आदि महिलाये मौजूद रही।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now