वाहन चोरी की  शहर में बड़ी घटनाएं , कैंट सहित कई थानों में चोरों ने घटनाओं को  दिया अंजाम 

बरेली।  कैंट थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद ,सदर बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी होने के साथ ठिरिया निजावत खां से चोरों ने एक ई रिक्शा को चुरा लिया। वही किला थाना क्षेत्र में भी एक युवक की बाइक चोरी हो गई। तीनों घटनाओं में पीड़ितों ने मामले की शिकायत की और पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरु कर दी है। कैंट थाना क्षेत्र के मोहम्मद हसीन निवासी ठिरिया निजावत खां ने बताया कि उसने 25 दिसम्बर 2023 को अपने घर के सामने यह ई  रिक्शा खड़ा करा था उसे कोई चोरी करके ले गया। दूसरी घटना में सोनू ने बताया कि उसके घर के बाहर 27 दिसंबर 2023 को बाइक खड़ी थी उसे कोई चोरी करके ले गया।

 

 

कैंट पुलिस ने दोनों शिकायतों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वही किला थाना क्षेत्र के अर्क नंबर 4 से बाइक चोरी होने की शिकायत सोनू ब्रजवासी ने की थी और बताया था कि 3 जनवरी को अज्ञात चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली है। इस संबंध में किला पुलिस ने मामला दर्जकर अपनी जांच शुरू कर दी है। वही आज तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस ने बताया कि चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा। बता दें कि बारादरी , सीबीगंज , प्रेमनगर ,इज्जतनगर थाना क्षेत्र में भी बाइक चोरी की घटनाएं भी आ चुकी है सामने।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now