आंगनबाड़ी केन्द्र 14 जनवरी तक 6 साल तक बच्चों की छुट्टी  , स्टाफ को नहीं मिली राहत 

बरेली। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले 03 से 06 वर्ष आयु के बच्चों को शीतलहर व कडाके की ठंड से बचाने हेतु जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दिनांक 14 जनवरी 2024 तक अवकाश घोषित किया गया  है। इस अवधि में 03 से 06 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की उपस्थिति आंगनबाड़ी केन्द्र पर नहीं होगी, परन्तु समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका अपने केन्द्र पर उपस्थित रहते हुये पोषण ट्रैकर ऐप पर नियमित रूप से कार्य करेंगी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका द्वारा लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर ऐप पर आधार सत्यापन, ड्राई राशन वितरण, वजन तथा गृह भ्रमण सहित सामुदाय आधारित गतिविधियों एवं अन्य शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्व की भांति किया जायेगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now