राजकीय दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय में कार्य की गुणवत्ता देख डीएम हुए नाराज , ठेकेदार पर की कार्रवाई 

बरेली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल के साथ जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बुधवार को  निर्माणाधीन पुराना जिला कारागार एवं चौपला स्थित अटल सेतु सहित  नेकपुर स्थित नवीन स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने जिला कारागार के नव निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और जिला कारागार के मुख्य द्वार के आस-पास साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जेल के मॉडल को सुगम स्थान पर रखने व कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहे कार्यों का बोर्ड लगाने के निर्देश दिये।

 

जिलाधिकारी ने अटल सेतु के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखी जाये तथा आवागमन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में तेजी लाते हुये समयान्तर्गत पूर्ण किया जाये, जिससे आम जनता को सुविधा प्राप्त हो सके।जिलाधिकारी ने राजकीय दृष्टिबाधित आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब है तथा दीवारों आदि पर सीलन है। जिस पर जिलाधिकारी ने ठेकेदार की धरोहर राशि जब्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालय में रैम्प बनाने व रेलिंग लगाने के भी निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुसार कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now