बहेड़ी पुलिस नेअसलहों के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार ,

  • कई राज्यों में हथियारों की करते थे सप्लाई 

बरेली : बहेड़ी पुलिस ने  अलग अलग दो जगहों से  धवार को  चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से  असलहों  ,को बरामद किया है।  बहेड़ी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कारवाई करते हुए अंतरराज्यीय पिस्टल तस्कर सुरजीत सिंह पुत्र बुधपाल सिंह निवासी बरई थाना पटियाली जिला कासगंज हरबीर सिंह पुत्र नौबत राम निवासी अंजनिया थाना पुलभट्टा ज़िला ऊधमसिंह नगर एवं सुखपाल सिंह पुत्र राम सिंह निवासी आदर्श कालोनी ऊधमसिंह नगर को बहेड़ी थाना क्षेत्र के हरसू नगला से चार पिस्टल 5 मैगज़ीन एवं 6जिंदा कारतूस एवं 3 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

 

इसके साथ ही पुलिस ने बहेड़ी बाईपास मार्ग पर बीती रात मामूली से बात पर बहेड़ी  थाना क्षेत्र के ग्राम मंडन पुर जुनूबी निवासी युवक वासिफ खां  पुत्र वाहिद खां के ऊपर फायर करने के आरोपी नदीम उर्फ टार्जन पुत्र शकील खां निवासी शेखुपुर को बाईपास मार्ग से एक पिस्टल 32 बोर एवं 5 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now