गन्ना का मूल्य निर्धारण करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रदर्शन 

बरेली। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने गन्ना का मूल्य निर्धारण करने के संबंध में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता ने मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी के अगुवाई में अपनी मांगों के समर्थन में बरेली एसडीएम को मुख्यमंत्री योगी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसानों ने एसडीएम को बताया कि गन्ना पेराई सत्र 2023-2024 के लिए गन्ना मूल्य का अभी तक निर्धारित नहीं किया गया है। जबकि कई राज्यों में गन्ना का मूल्य निर्धारित किया जा चुका है। जल्द यूपी में भी गन्ना का मूल्य निर्धारित किया जाए ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बरेली कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

गन्ना के मूल्य निर्धारण  करने की मांग

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या  में किसान रहे मौजूद

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now