बरेली से रवाना हुए निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, समर्थकों ने किया हंगामा

 

 

बरेली। निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट एवं पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बरेली से रवाना किया गया। उनके रवाना होने से पहले माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब समर्थक काफिले के आगे सड़क पर लेट गए और पुलिस के समझाने पर भी हटने को तैयार नहीं हुए।

समर्थकों को हटाने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसमें कई इंस्पेक्टर और दरोगा सड़क पर गिर पड़े। स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद पांच गाड़ियों के काफिले में अलंकार अग्निहोत्री को शहर से बाहर भेजा गया।

बताया गया कि समर्थक पूरी रात एडीएम कंपाउंड के बाहर डटे रहे और सुबह से ही नारेबाजी करते रहे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

रवाना होते समय अलंकार अग्निहोत्री ने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने यूजीसी कानून को काला कानून बताते हुए कहा कि इसका विरोध शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से जारी रहना चाहिए। उन्होंने समर्थकों से संयम बनाए रखने और कानून का पालन करने की अपील भी की।

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now