महिला सुरक्षा केन्द्र मिशन शक्ति–5 की समीक्षा गोष्ठी आयोजित

महिला सुरक्षा केन्द्र मिशन शक्ति–5 की समीक्षा गोष्ठी आयोजित

बरेली। महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य को लेकर मिशन शक्ति–5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा केन्द्र से सम्बन्धित समीक्षा गोष्ठी का आयोजन जीआईसी ऑडिटोरियम, खलील तिराहा में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिभाग कर मिशन शक्ति की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गोष्ठी में मंडल आयुक्त भूपेंद्र एस चौधरी , एडीजी रमित शर्मा, डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा , एसपी ट्रैफिक अकमल खान , सीओ हाइवे शिवम आशुतोष , एसपी क्राइम मनीष चंद सोनकर , सहित कई क्षेत्राधिकारी (सीओ) और

डॉक्टर की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़े अभियानों, हेल्पलाइन, त्वरित कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की।

कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा को और सुदृढ़ करने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

 

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now