30वें उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों से सजी शाम, डीआईजी ने किया उद्घाटन

30वें उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों से सजी शाम, डीआईजी ने किया उद्घाटन

बरेली। 30वें उत्तरायणी मेले के दूसरे दिन मेले का औपचारिक उद्घाटन डीआईजी अजय कुमार साहनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अमित पन्त, महामंत्री मनोज पांडेय, कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट, रमेश शर्मा, पी.सी. पाठक, विनोद जोशी व तारा जोशी आदि उपस्थित रहे। इसके बाद आशा कांडपाल के नेतृत्व में स्वस्ति वाचन हुआ। कुर्मांचल नगर युवा मंच एवं सांस्कृतिक कला मंच शांति विहार, सुभाष नगर की आशा असवाल और उनकी टीमों ने मंच से शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया।

समिति द्वारा समाज व संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश शर्मा, तारा जोशी, सी.बी. तिवारी, दिनेश रौथाण, रामू चंद, देवांश पांडेय, शंकर सिंह बोहरा, जीत सिंह बोहरा, समाजसेवी राम सिंह, पुष्कर सिंह राणा और अमित सती को डीआईजी द्वारा सम्मानित किया गया।

संध्या सत्र का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार और डॉ. अनीस बेग ने दीप प्रज्वलित कर किया। अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भैरव दत्त रॉय, सुपरस्टार फौजी ललित मोहन जोशी, रोहित चौहान और ‘उत्तराखंड की लता दीदी’ डॉ. लता तिवारी की प्रस्तुतियों ने देर रात तक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मेले के दूसरे दिन भारी भीड़ उमड़ी और स्टाल धारकों के चेहरे खिले रहे। खास तौर पर लोहाघाट ग्रोथ सेंटर, अभया फूड और पहाड़ी फूड प्लाजा पर भारी भीड़ देखी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रजेश मिश्र, प्रकाश जोशी, संतोष पांडेय, श्रुति जोशी, कमला पांडेय, मुकुल भट्ट, पी.सी. पाठक, रमेश्वर पांडेय, भुवन पांडेय, डॉ. मनोज कांडपाल, विनोद जोशी और रमेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

शहर चुनें

Follow Us Now