बरेली कैंट में रन फॉर का भव्य आयोजन, 1500 धावकों ने लगाई दौड़

 

बरेली। राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अवसर पर बरेली कैंट स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘रन फॉर विकसित भारत–2047’ थीम पर भव्य मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में करीब 1500 धावकों ने हिस्सा लेकर फिट इंडिया, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
मैराथन को कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, लेफ्टिनेंट जनरल जीओसी डीजी मिश्रा तथा कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बरेली के युवा खेल प्रतिभाओं से भरपूर हैं और भविष्य में वे ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने ‘खेलो इंडिया’ योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराए हैं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।
कैंटोनमेंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने कहा कि इस मिनी मैराथन का उद्देश्य ‘विकसित भारत–2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
5 किलोमीटर की इस दौड़ में 13 से 60 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने तीन श्रेणियों में भाग लिया। मैराथन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से शुरू होकर युगवीणा चौक, पहलवान बाबा मंदिर, बिशप चौक, कारगिल चौक और शहीद चौक से होते हुए पुनः स्टेडियम पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में अनुशासन, ऊर्जा और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
इस आयोजन में सेना के जवानों, पुलिसकर्मियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता की।
प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय ₹2500 और तृतीय ₹1500।
यह आयोजन बरेली कैंट में खेल भावना, स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्रप्रेम को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now