फेडरेशन के अंतर्गत आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

 

बरेली। जनपद बरेली में पहली बार फेडरेशन के तत्वावधान में आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 72 बालकों और 8 बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता कविश यादव के जिम बिटलाइज फिटनेस, वीर सावरकर नगर में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ कविश यादव द्वारा किया गया।
महिला वर्ग में 50 किलोग्राम भार वर्ग में वर्षा राठौर ने प्रथम और मर्हनिका अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में तैय्यबा साहिबा, यूथ में शाविका सिसोदिया, खुशी व संध्या तथा मास्टर वर्ग में रीता सिंह प्रथम रहीं।
सब जूनियर, जूनियर और यूथ बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिनमें हिमांशु, मोहम्मद तौसीफ, नूर मोहम्मद, मुजम्मिल, दीपक, दक्ष, अब्दुल कादिर, शाहनवाज, विजय, रितेश कुमार, देवांग, हर्षित कुमार, प्रेम, सौर्य सक्सेना और राहुल सिंह सामंत प्रमुख विजेता रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अशोक कुमार, अनुज कुमार, पवन कुमार सिंह, अरविंद कुमार, संतोष, दिवाकर, रीता सिंह और रमेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।
बरेली जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि सभी विजेताओं का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो गाजियाबाद में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगी। इच्छुक खिलाड़ी आर्म रेसलिंग से जुड़ने के लिए 9719127109 पर संपर्क कर सकते हैं।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now