3.5 किलो अवैध अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 35 लाख

 

बरेली। थाना भमोरा पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को 3.5 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।
अंशिका वर्मा एसपी दक्षिणी नए बताया 31 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मकरंदपुर स्थित हनुमान मंदिर चौराहे के पास चंपतपुर जाने वाली सड़क से फैसल खान उर्फ अर्शी (40 वर्ष) निवासी नई सराय, थाना कोतवाली बदायूं तथा आलिम (23 वर्ष) निवासी नई सराय, थाना सिविल लाइंस बदायूं को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से फैसल के पास से 2 किलो और आलिम के पास से 1 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। साथ ही तीन मोबाइल फोन और 3650 रुपये नकद भी मिले।
इस संबंध में थाना भमोरा पर मुकदमा संख्या 616/25 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त फैसल ने बताया कि वह कबाड़ की दुकान चलाता है और उसने यह अफीम अपनी दुकान पर ही ‘ज्ञान’ नामक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदी थी, जिसे पंजाब की पार्टी को बेचने ले जा रहे थे। अभियुक्त आलिम ने भी इसी बात की पुष्टि की।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फैसल के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष सनी चौधरी, एएनटीएफ के उप निरीक्षक विकास यादव, उप निरीक्षक हीरेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल मुस्तफा की टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है।

बाइट अंशिका वर्मा एसपी दक्षिणी

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now