5 दिसंबर की हत्या का खुलासा: प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी की कर दी हत्या

 

बरेली। सैंथल गाँव में 5 दिसंबर को हुई मुकेश उर्फ लालता प्रसाद की संदिग्ध मौत का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मुकेश की हत्या उसकी प्रेमिका नगमा ने अपने पति शानू के साथ मिलकर की थी। हाफिजगंज पुलिस ने प्रेमिका नगमा और उसके पति शानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

5 साल का प्रेम संबंध बना मौत की वजह

जाँच में पता चला कि नगमा और मुकेश के बीच पिछले पाँच वर्षों से प्रेम संबंध थे। डेढ़ महीने पहले नगमा का निकाह शानू से हुआ था, लेकिन शादी के बाद भी नगमा और मुकेश का मिलना-जुलना जारी रहा।

इसी बात से नगमा का पति शानू बेहद नाराज़ रहता था।

घर पर बुलाकर की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, नगमा ने योजना बनाकर मुकेश को अपने घर बुलाया। घर के अंदर ही नगमा और शानू ने मिलकर मुकेश की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को गेहूं के खेतों में फेंक दिया ताकि घटना को दुर्घटना जैसा दिखाया जा सके।

पोस्टमार्टम और सर्विलांस से खुला राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से जाँच को आगे बढ़ाया। फोन रिकॉर्ड्स, कॉल डिटेल और मौके की परिस्थितियों ने पुलिस को सीधे नगमा और शानू तक पहुंचा दिया।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार कर लिया।

थाना हाफिजगंज पुलिस ने किया खुलासा

थाना हाफिजगंज पुलिस टीम ने 3 दिन के भीतर पूरी वारदात का पर्दाफाश कर प्रेमिका नगमा और उसके पति शानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now