स्कूल में कक्षा 7 के छात्र पर छात्रों ने किया जानलेवा हमला,ए फआईआर दर्ज न होने से परिजनों में आक्रोश

स्कूल में कक्षा 7 के छात्र पर छात्रों ने किया जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज न होने से परिजनों में आक्रोश

बरेली। पुलिस मॉडर्न स्कूल, चौपुला में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 7-बी के छात्र हर्ष उपाध्याय पर स्कूल परिसर में ही कई छात्रों के गैंग ने बेरहमी से हमला कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की और पुलिस भी अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।
जानकारी के अनुसार कक्षा 11 के आयुष सैनी, कक्षा 12 के अर्पित यादव समेत कुल सात युवक अचानक स्कूल ग्राउंड में पहुंचे और मौके पर अकेले खड़े हर्ष को गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर हमलावर छात्रों ने लोहे की रॉड और कड़ों से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में हर्ष को गंभीर खुली और गुम चोटें आईं तथा काफी खून बहने लगा।
घटना की सूचना परिजनों को फोन पर मिली तो वे तत्काल स्कूल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि स्कूल प्रशासन से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में परिजनों ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद छात्र का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया गया।
हालांकि परिजनों का आरोप है कि हमले की गंभीरता के बावजूद पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। इससे परिवार में भारी आक्रोश है। परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से हमलावर छात्रों पर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now