पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्ता

बरेली । थाना बारादरी क्षेत्र में एक युवक अरशद उर्फ गुड्डू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद फरार चल रहे आरोपी आमिर पुत्र जलील अहमद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ 99 बीघा का खेत , पीलीभीत बाईपास रोड के पास हुई, जहां आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आमिर के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हत्या की यह वारदात 31 मई को हुई थी, जब वादी जहीर अहमद ने थाना बारादरी में तहरीर दी कि उनके पुत्र अरशद पर मोहल्ला कांकरटोला में चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। गंभीर रूप से घायल अरशद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी आमिर और उसके बेटे फरमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
मुठभेड़ के दौरान आमिर के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक चला हुआ कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आमिर ने हत्या की बात स्वीकार की और बताया कि उसे शक था कि अरशद उसकी पत्नी से अवैध संबंध रखता था। आरोपी का कहना है कि उसने कई बार अरशद को समझाया, लेकिन वह नहीं माना और अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। इससे मोहल्ले में बदनामी हो रही थी और बच्चों पर भी गलत असर पड़ रहा था। इसी कारण उसने अरशद को मारने की ठान ली।
आरोपी पहले ट्रक ड्राइवर था और फिलहाल ई-रिक्शा चलाता है। उसके छह बच्चे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

13 thoughts on “पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार”

  1. Alright fellas, gachoic1 is the place to be! Been following them for a while now and always get my fix of intense cockfighting action. Easy to navigate and always up-to-date. Check it out gachoic1.

  2. Alright, so I stumbled upon ph2222.info the other day. It’s got…a vibe. Could use a bit of polish, but the games are decent. Anyone else given it a shot? Find it here: ph2222

  3. I’ve been trying a few different sites lately and this one really stands out. The interface is smooth and the payouts are surprisingly fast. Definitely a solid choice for anyone looking for a reliable spot. Check out pk92go11

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now