
″
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे की इज्जत नगर स्टेशन से एक किलोमीटर की दूरी पर दो बच्चे सोमवार सुबह ट्रेन के इंजन से कट गए। एक बच्चे के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी और दूसरा मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।
परिजनों ने बताया कि सोमवार को सुबह गली नंबर 8 इज्जत नगर के निवासी 14 वर्षीय आदित्य और उसका 11 वर्षीय दोस्त पंकज बाल कटवाने को घर से निकले थे। आदित्य के कान में मोबाइल की लीड लगी हुई थी गाना सुनते हुए और पंकज मोबाइल चलाते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच काठगोदाम की ओर से खाली इंजन इज्जत नगर स्टेशन की ओर आ रहा था , रेलवे ट्रैक के पास खड़े लोगों ने दोनों बच्चों को बहुत आवाज लगाई लेकिन उन्होंने लोगों की आवाज नहीं सुनी, इंजन चला रहे पायलट ने भी बहुत हॉर्न बजाय लेकिन दोनों मोबाइल में इतने मशगूल थे कि वह ट्रैक से नहीं हटे और दोनों इंजन से कट गए।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया दोनों परिवारों में रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।









3 thoughts on “दो बच्चे ट्रेन के इंजन से कटे मोबाइल और हेडफोन ने ले ली दोनों की जान”
Saw a few ads for f8betlgoptimusl9, decided to check it out. Not bad, not bad. The welcome bonus is pretty sweet, gonna see what else they got! Excited to explore f8betlgoptimusl9.
Alright, gotta say, Club91login makes getting into the game *super* easy. No fuss, no muss, just straight to the action. Been using it for a while now and haven’t had any issues. Would recommend! Check it out here: club91login
XS Viet Lot? Is this the lottery I need in my life? Let’s give it a whirl and see if lady luck is on my side. Try your luck: xsvietlot