: बरेली में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला गभीर रूप से घायल

: बरेली   घायल जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
यूपी के बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर के आरविद कुमार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। किसान अपने खेत में गन्ने की सिंचाई कर रहा था वह कुछ देर पेड़ की छांव में आराम करने चला गया था । तभी वहां मौजूद तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। हमले में अरविंद के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने बचाया। ,
दरअसल किसान के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। तेंदुआ झाड़ियों के रास्ते होते हुए जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद घायल अरविंद को परिजन जिला अस्पताल ले गए।जहां उनका इलाज चल है। डॉक्टरों का कहना है उनकी हालत गंभीर है।
वन विभाग और पुलिस ने की कांबिंग, नहीं मिला तेंदुआ
घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर आयरन सिंह, वनरक्षक लवकुश, मान सिंह और लीलाधर मौके पर पहुंचे। उनके साथ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह भी पुलिस टीम लेकर गांव आए। वन विभाग और पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आसपास के खेतों और झाड़ियों में कांबिंग की, लेकिन तेंदुए का कोई पता नहीं चला।

10 thoughts on “: बरेली में खेत में सिंचाई कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला गभीर रूप से घायल”

  1. Fun88cbtc chegou pra botar ordem na casa! As odds são as melhores que já vi, e a plataforma é super fácil de usar. Pra quem curte apostar com cripto, é a melhor opção, na moral! Corre lá no fun88cbtc.

  2. I’ve been trying out a few platforms lately and this one really stands out. The interface is super smooth and everything just works. Definitely worth a look if you want a hassle-free experience. Check out bdkrikia

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now