संजय नगर गुरुद्वारे में शान ए दस्तार प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया

संजय नगर गुरुद्वारे में शान ए दस्तार प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिय

बरेली। बैसाखी के उपलक्ष्य में संजय नगर गुरुद्वारे में शान ए दस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार की दस्तार बांधने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरेली के अतिरिक्त कई अन्य क्षेत्रों से भी लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक जोरावर सिंह ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शान ए दस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य सिख समुदाय की आन बान और शान कही जाने वाली दस्तार के प्रति लोगों के सम्मान को बढ़ाना है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक बच्चे भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के निर्णायक विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य होंगे। और सबसे अच्छी दस्तार बांधने वाले प्रतिभागियों को 24 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर की गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रतियोगिता का निर्णय 24 अगस्त को सुनाया जाएगा और विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

3 thoughts on “संजय नगर गुरुद्वारे में शान ए दस्तार प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now