माझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट 3 की मौत 

 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक माझा बनाने की फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई यह घटना किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज खड्ड में हुई। जानकारी के अनुसार, धमाका तब हुआ जब फैक्ट्री में माझा बनाने के लिए गंधक, पोटाश और कांच को मिलाया जा रहा था। इस दौरान हुए विस्फोट में फैक्ट्री मालिक अतिक रजा खां (45) और कारीगर फैजान (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय सरताज पुत्र राशिद की अस्पताल में मौत हो गई ।

 

धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया गया। हैरानी की बात यह है कि यह फैक्ट्री घनी आबादी वाले इलाके में चलाई जा रही थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ट्रैफिक अकमल खान और सीओ सेकेंड संदीप कुमार ने बताया कि यहां पर पतंग के मांझे का केमिकल बनाया जा रहा था, जिसके दौरान ब्लास्ट हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है।

11 thoughts on “माझा बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट 3 की मौत ”

  1. Heard a lot about 9k boss and finally decided to check it out. Not gonna lie, it lives up to the hype! Great promotions and smooth gameplay all around. Go check it out for yourself: 9k boss

  2. Heard good things about mcw888casino and finally decided to check it out. The user interface is really clean and easy to navigate. They also have a good selection of sports betting options if you’re into that. Overall, a solid choice! Don’t forget to try out mcw888casino!

  3. Evojili, good times! Nice clean interface and a few games you won’t find everywhere else. If you are getting tired of the same stuff everywhere give it a spin and see what you think! evojili

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now