
बरेली। नीलकंठ निवासी हरवंश लाल सन 1990 में कश्मीर से विस्थापित होकर बरेली आए थे जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ 30 वर्ष से नीलकंठ कॉलोनी में निवास कर रहे थे पिछले कुछ दिनों से उनके पड़ोसियों द्वारा मांस बनाया जाता है उसकी दुर्गंध से बचने के लिए अपनी चार दिवारी में फाइबर शीट लगवाना शुरू कर दिया जिसका विरोध पड़ोसी सगीर अहमद व उनकी पत्नी के द्वारा किया गया, सगीर अहमद उनकी पत्नी हुमा फैजल उनके बेटे ने हरवंश लाल और उनके परिवार के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया इस दौरान हरबंस लाल धक्का लग गया वो जमीन पर गिर गए हरवंश लाल की हालत बिगड़ने लगी बेटा हेमंत उनको अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
पड़ोसी घटना के बाद से घर छोड़कर फरार हो गए।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया थाना बारादरी क्षेत्र में एक ऐसी सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग जिनकी उम्र लगभग 78 वर्ष है। उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी और उनको जैसे ही अस्पताल लेकर गए तो उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है । घटना इस प्रकार हुई थी कि उनके जो पड़ोसी हैं उनकी दीवार के पास फाइबर लगवा रहे थे और फाइबर में नट बोल्ट लगाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें उनके बीच में हल्की हाथापाई हुई। जिसके उपरांत ये जो वृद्ध थे इनकी तबियत खराब हुई और इनको तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई थी। इसमें तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा लिखा गया है। इसमें पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया भी की जा रही है और डीवीआर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से जो भी फुटेज है उसका अवलोकन किया जाएगा और इसमें जीतने भी तथ्य हैं। उनके आधार पे एविडेंस के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।










3 thoughts on “नीलकंठ कॉलोनी में पड़ोसियों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत”
Alright alright alright, playing.oi looks pretty sweet. Threw down some bets, fingers crossed! You should see: playing.oi
Sup everyone! I’ve been testing adsbet88 and I must say the odds do look pretty good! If you’re thinking of trying a new sportsbook, take a look, might be worth it! adsbet88
Jiliwinapplogin… Gotta admit, never heard of it! But I’m always game to try new things! The login process better be smooth, haha! Check it out for yourself at jiliwinapplogin.