इज्जत नगर में खेत मे पड़ा मिला युवक का शव ,हत्या की आशंका

 

बरेली । इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से खून से लतपथ पड़ा शव मिलने से हड़कंप मच गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव को स्थानीयों को दिखाया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी के मुताबिक इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव में सड़क किनारे एक खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा था । जब गांव वालों ने देखा तो हड़कंप मच गया।इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। युवक का गला काटकर हत्या की आशंका है। मौके पर मिली शराब की बोतल शव के पास शराब की बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की सही वजह स्पष्ठ हो सकेगी। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि इज़्ज़त नगर थाने पर अदलखिया गांव के खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी । मौके पर पुलिस और फोरेसिंक टीम पहुंची , फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव ले शिनाख्त की कोशिश भी गई हालांकि पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

 

9 thoughts on “इज्जत नगर में खेत मे पड़ा मिला युवक का शव ,हत्या की आशंका”

  1. Alright, so I stumbled upon ph36 the other day and gave it a whirl. Not bad, not bad at all! They’ve got a good selection and I managed to snag a little win. Give ph36 a shot, you might just get lucky. ph36.

  2. Gotta say, 677betcasino has caught my attention. The interface is user-friendly and they have a solid range of casino games. I’ve been enjoying my time there. If you’re looking for a new casino, explore 677betcasino.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now