आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने संभल जाने से रोका

बरेली । आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान को पुलिस ने सीबीगंज थाना क्षेत्र में उनके समर्थकों के साथ हिरासत में ले लिया गया। वह बरेली रामपुर के रास्ते संभल जाने की तैयारी में थे । हालांकि उन्होंने अपना एक दिन पहले कार्यक्रम घोषित कर दिया था । मौलाना जैसे ही अपने समर्थकों के साथ सीबीगंज थाना क्षेत्र से गुजरे तभी उन्हें 20 समथकों के साथ  हिरासत में ले लिया गया। और आधे घंटे तक थाने पर बैठाने के बाद वापस भेज दिया।सीओ पंकज कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पास तौकीर रजा की तरफ से कॉल आई थी, कि वह संभल के लिए रवाना होंगे।
इसके बाद पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक लिया। सुरक्षा के मद्देनजर तौकीर रजा समेत 15 से 20 समर्थकों को हिरासत में ले लिया। वही  मौलाना तौकीर रज़ा ने संभल से रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जानबूझकर संभल को दंगे की आग में झोंकने का काम किया है, जिससे पांच मासूम मुसलमान नौजवानों की मौत पुलिस की गोली से हो गई। इस मौत का जिम्मेदार वहां का पुलिस प्रशासन है ।
फ़ाइल फ़ोटो ।।मौलाना तौकीर रजा
इतनी जल्दी सर्वे कर दिया गया कि वह लोग जूते पहन के धार्मिक स्थल मस्जिद के अंदर घुसे और उसकी बे अदबी की गई। और फिर धार्मिक नारे लगाते हुए बाहर आए उनके हाथों में पत्थर थे ।और यह सोचकर की अगर कहीं से कोई बात होती है तो पत्थर बाजी हम शुरू कर देंगे, इसके लिए संभल का पुलिस प्रशासन जिम्मेदार है । वह बोले वह मानते है  कि इस दंगे के लिए नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार है।

7 thoughts on “आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने संभल जाने से रोका”

  1. Hey! I just wanted to ask if you ever have any issues with hackers? My last blog (wordpress) was hacked and I ended up losing a few months of hard work due to no backup. Do you have any methods to protect against hackers?

  2. Normally I don’t read article on blogs, but I wish to say that this write-up very forced me to try and do it! Your writing style has been surprised me. Thanks, quite nice post.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now