बुलट बाइक और 5 लाख की नगदी की माँग कर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

शीशगढ़।बुलट बाइक और 5लाख की नगदी की माँग पूरी न होने पर दहेज़ लोभी ससुरालियो ने विवाहिता को जमकर पीटकर वेहोशी की हालत में घर के वाहर फेंक दिया।कप्तान के आदेश पर दहेज़ उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा हुआ दर्ज।पीड़िता रुजदा पुत्री मोहम्मद जफर निवासी ग्राम कल्यानपुर करीमगंज थाना शीशगढ़ ने पुलिस को वताया कि तीन साल पूर्व उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज़ के साथ गाँव के ही मोहम्मद रईस पुत्र मोहम्मद हनीफ के साथ हुआ था।

 

 

निकाह में पिता ने सामर्थ्य के अनुसार 10लाख रुपए खर्च किए थे।कि निकाह के कुछ समय वाद ही ससुरालियो ने बुलट बाइक और 5लाख रुपए की नगदी की माँग कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।माँग पूरी न होने पर उसे वेरहमी से पीटा गया।पिटाई से उसका 5माह का गर्भ भी गिर गया था।हालत बिगड़ने पर उसके पिता ने इलाज कराया।तथा बेटी का घर न बिगड़े इसलिए दो लाख रूपए भी पति को दिए।कुछ समय तक सब ठीक रहा।इसी बीच उसको एक बेटी पैदा हुई जो डेढ़ वर्ष की हो गईं है।बेटी के जन्म के बाद ससुरालियो ने फिर बुलट बाइक और बचे हुए तीन लाख रुपए की माँग कर उत्पीड़न शुरू कर दिया।

 

 

आरोप है कि गत 7नवम्बर को ससुरालियो ने पीटकर वेहोशी की हालत में पीटकर घर के वाहर फेंक दिया।जानकारी होने पर मायके बाले उठाकर लाए और इलाज कराया।शिकायत स्थानीय पुलिस से की मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई।मजबूर पीड़िता ने कप्तान से शिकायत की।कप्तान के आदेश पर पुलिस ने पति मोहम्मद रईस,मोहम्मद हनीफ,शमीम बानो,शबनम,सुमबुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

3 thoughts on “बुलट बाइक और 5 लाख की नगदी की माँग कर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now