बरेली। घर से दुकान का सामान लेने शहामत गंज बाजार रहे बुजुर्ग को रास्ते में बुलेट सवार युवक ने टक्कर मार दी जिसमें बुजुर्ग की गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची तो डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक थाना कोतवाली क्षेत्र के चौपला बगिया निवासी 65 वर्षीय राकेश पुत्र छोटेलाल किराना की दुकान चलाता थे । वह बुधवार की सुबह दुकान का सामान लेने स्कूटी से शहामत गंज बाजार जा रहे थे । इसी दौरान अयूब खा चौराहा के पास सामने आ रही तेज रफ्तार बुलेट सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी इसमें राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए । घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। चालक बुलेट को छोड़कर भाग गया पुलिस ने बुलेट को कब्जे में ले ली है । राकेश की पत्नी बाला देवी की बीमारी के चलते 2 महीने पहले मौत हो चुकी है। राकेश के दो बच्चे हैं एक बेटा एक बेटी, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।









3 thoughts on “बुलेट सवार ने स्कूटी में मारी टक्कर, बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत”
Hey linkvaobong88com, are you really the best link to Bong88? I am so tired from link scams, hope you’re legit. Show me the money here: linkvaobong88com
Yo, 66winbet is interesting. It’s got a good selection, and the interface is easy to navigate. Give it a try if you’re hunting for some new options. Decent odds, and the payouts were smooth. See for yourself: 66winbet.
Betviplogin is a great site to login for all things VIP, so I have heard. Some of my buddies are always using it. You can find it: betviplogin