बारादरी पुलिस ने रूपवती हत्याकांड का किया खुलासा ,2 गिरफ्तार ,एक फरार

बरेली । बारादरी थाना क्षेत्र में महिला रूपवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्यारोपी  के कब्जे से एक तमंचा कारतूस सहित , एक मोटर साइकिल , हेलमेट को बरामद किया है। बारादरी पुलिस के मुताबिक रूपवती की हत्या की साजिश सार्थक पुत्र रंजीत ने रची थी। सार्थक अपनी बहन पायल की मौत की वजह को रूपवती मानता था । इस वजह से सार्थक ने अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए सागर , और निखिल चंद्रा के मिलकर हत्या का प्लान रचा था। 16 नवंबर की रात को जब रूपवती बारात घर के पास खड़ी तभी सार्थक ने इशारा करके बताया कि यही रूपवती है। इसके बाद बाइक पर बैठे आरोपियों ने गोली मारकर रूपवती की हत्या कर दी थी।
तांत्रिक से नहीं मिलता मुख्यारोपी तो बच जाती घटना
घटना का मुख्यारोपी अपनी बहन पायल की मौत के बाद जगदीश नाम के तांत्रिक से मिला था तब तांत्रिक ने उसे बताया था कि उसकी बहन की मौत की वजह एक महिला है। इसके बाद वह रूपवती को अपनी बहन की मौत की वजह मानने लगा था ।इसी रंजिश में उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रूपवती की हत्या करा दी।
पायल का फांसी पर लटका मिला था शव
सार्थक की बहन की कुछ महीने अपने ही घर में फांसी पर लटका हुआ शव मिला था । हालांकि सार्थक के परिवार ने मामले को पुलिस तक नहीं पहुंचाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था । वह अपनी बहन को बहुत प्यार करता था । लेकिन उसके पड़ोस में रहने वाली महिला रूपवती से अकसर विवाद होता था इस वजह से भी रूपवती को अपनी बहन की मौत का कारण मानने लगा था।
एसओ देवेंद्र कुमार ने घटना का किया खुलासा
एसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला रूपवती की 16 नवंबर को बाइक सवार दो युवकों द्वारा गोली मारकर  हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 20 नवंबर को हत्यारोपी सार्थक और उसके दोस्त सागर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि घटना में शामिल निखिल अभी फरार है। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से एक तमंचा ,एक मोटरसाइकिल , एक हेलमेट को बरामद किया है।

3 thoughts on “बारादरी पुलिस ने रूपवती हत्याकांड का किया खुलासा ,2 गिरफ्तार ,एक फरार”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now