देवचरा में पति ने पत्नी की हत्या, यह थी वजह

बरेली । भमोरा थाना क्षेत्र में एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की पत्थर मारके के हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम भेजने के घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य भी एकत्र किए। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर ग्रह क्लेश था । इसी बीच आज किसी बात को लेकर कहासुनी होगी। इसी बात से आक्रोशित पति ने पत्नी के साथ मारपीट की ।इतने में भी मन नहीं भरा तो उसने पास में रखा पत्थर मार दिया जिससे महिला मौके पर तपड़ तड़प कर मर गई।

 

 

 


इंस्पेक्टर भमोरा ने बताया कि एक पति ने मारपीट करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शव के पास से एक पत्थर भी मिला है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा । पूछताछ में अभी पति पत्नी के बीच ग्रह क्लेश की बात सामने आ रही है।सीओ आंवला ने बताया कि मंगलवार दोपहर को देवचरा में प्रेमवती 42 वर्ष की हत्या की खबर भमोरा थाने में आई थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजने के साथ मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

3 thoughts on “देवचरा में पति ने पत्नी की हत्या, यह थी वजह”

  1. Alright everyone, I wanted to come and show you 9dbetbr, I think it is a great option to bet safely with all your friends. It is such a safe website, check it yourself and see: 9dbetbr.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now