सड़क हादसे में युवक की मौत , मृतक के घर में मचा कोहराम

बरेली । भमोरा  थाना क्षेत्र में विवाह समारोह से बरेली।लौट  रहे दो दोस्तों को  अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें दोनों दोस्त  गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने  दोनों घायलों को  अस्पताल पहुंचाया ,जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया दूसरे का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बारादरी थाना क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय देवेश यादव पुत्र शिवपाल यादव अपने दोस्त रोहित यादव के साथ  अपने एक नजदीकी मित्र  प्रदीप शर्मा की शादी में शामिल होने कस्बा आंवला गए थे । रात में शादी समारोह से वापस आते समय थाना भमोरा क्षेत्र के मकरंदपुर रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी,जिसमें  देवेश यादव और रोहित यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टर ने देवेश यादव को मृत घोषित कर दिया । रोहित यादव का अस्पताल में अभी भी इलाज चल रहा है । पुलिस ने परिवार वालों को  घटना की सूचना दी ,इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे गए । शव को देखते ही मृतक के  परिवार में कोहराम मच गया। देवेश यादव की शादी को एक वर्ष पहले  खुशबू यादव से हुई थी । खुशबू का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

3 thoughts on “सड़क हादसे में युवक की मौत , मृतक के घर में मचा कोहराम”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now