आंवला में अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में तहरीर न लेने पर अधिवक्ताओं ने थाना का किया घेराव

 

आंवला क्षेत्र के गांव उरला निवासी एक अधिवक्ता के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस द्वारा तहरीर न लेने पर सोमवार को दोपहर 12:00 बजे अधिवक्ताओं ने थाना का घेराव कर दिया और मुकदमा दर्ज कार्रवाई की मांग की। ग्राम उरला निवासी सत्यपाल सिंह ने सोमवार को दी तहरीर में बताया 15 नवंबर को शाम मेरे दोनों पुत्र दिनेश कुमार सिंह और गजराज सिंह अपने ट्यूबवेल से बाइक द्वारा घर वापस आ रहे थे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के ही विपक्षीगणों ने बाग में पुआल के ढेर की आड़ में से निकले और ताबड़तोड़ लाठी डंडों से मारपीट कर नीचे गिरा लिया और चिल्लाने लगे जान से मार देना। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कई लोग और मैं भी मौके पर पहुंचा तो देखा कि मेरे दोनों पुत्र बेसुध जमीन पर पड़े थे और सीने पर बैठकर दिनेश का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। बचाने आने वालों को देखकर धमकी देकर भाग गए। आरोप है दिनेश का मोबाइल और जेब में रखे 1270 रुपए निकाल कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा।जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा है मामले में तहरीर दी परंतु पुलिस ने तहरीर लेने से मना कर दिया इस पर अधिवक्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया।

3 thoughts on “आंवला में अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में तहरीर न लेने पर अधिवक्ताओं ने थाना का किया घेराव”

  1. Hey guys, just stumbled upon 32win3. Pretty slick site! Been having some decent luck there, slots are pretty fun. Worth checking out if you’re looking for something new. See ya on the reels!

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now