बच्चा चोरी के आरोप में पकड़े युवक का शान्ति भंग में चालान

शीशगढ़।शुक्रवार को बच्चा चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने शनिवार को शान्ति भंग की धारा में चालान कर दिया है।पुलिस का कहना है कि बच्चे के परिजनों ने लिखकर दिया कि उनका बच्चा युवक के पीछे चल रहा था।उन्होंने गलत फहमी में युवक पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया था। शुक्रवार शाम को कस्बे के बिलासपुर बस अड्डा निवासी एल के जी के छात्र आरिस रजा के अपहरण के आरोप में मोहल्ले के लोगों ने नशे की हालत में जनपद रामपुर के थाना केमरी के ग्राम चेंचा निवासी रावेन्द्र कुमार पुत्र लालता प्रसाद को पीटकर पुलिस को सौंपा था। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि बच्चे के पिता ने लिखकर दिया है कि उनके बेटे के अपहरण की कोशिश नहीं हुई थी।बच्चा आरोपी के पीछे पीछे चल रहा था।गलत फहमी में लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था।वह कोई कार्यवाही नहीं चाहते हैं।

3 thoughts on “बच्चा चोरी के आरोप में पकड़े युवक का शान्ति भंग में चालान”

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now