अब पासपोर्ट सेवा हुई और आसान…. घर बैठे ले इसका लाभ

बरेली : लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर नहीं जाना होगा, जिस जगह से पासपोर्ट की डिमांड ज्यादा होगी। उसी जिले में पासपोर्ट मोबाइल वैन को भेजकर लोगों को घर के पास पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।वैन उनके नज़दीक जाएगी और उनका पासपोर्ट बनाएगी। फिलहाल पासपोर्ट के क्षेत्रीय कार्यालय से पासपोर्ट मोबाइल वैन की सुविधा शुरू की गई है।

विदेश मंत्रालय से पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू की गई है। जिससे आवेदकों को पासपोर्ट सेवा संबंधी सेवा सुलभ रूप से मिल सकेगी। बीडीए कार्यालय के सामने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मोबाइल वैन का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिसमें आवेदक घर बैठे इस का लाभ लें सकेंगे।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक पासपोर्ट आवेदको को सुविधा के लिए पासपोर्ट मोबाइल वैन की शुरुआत की गई है। वैन के ज़रिए लोगों के घर के नजदीक पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसे आवेदक आसानी से अब लाभ उठा सकेंगे।

3 thoughts on “अब पासपोर्ट सेवा हुई और आसान…. घर बैठे ले इसका लाभ”

  1. 1plusph? Seems like another one of these online gaming sites. I haven’t spent a ton of time on the site, but the games seem standard. Nothing too crazy. You can find it at 1plusph if you want to judge for yourself.

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now