आंवला थाना में एक मामले में 24 और दूसरे मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

बरेली। आंवला पुलिस ने एक मामले में 24 लोगों के खिलाफ और दूसरे मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरसों की फसल में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने 14 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम मुतलकपुर निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में सरसों की फसल है गांव के ही नेक्सू उनकी फसल में से ट्रैक्टर निकालकर ले गए जिससे उसकी फसल नष्ट हो गई।

 

 

 

मामले में दो दिन पहले गांव वालों ने समझौता करा दिया परंतु शुक्रवार सुबह में घर पर थे तभी कुंवरपाल, राजू, महीपाल आदि लाठी डंडे लेकर आ गए और मारपीट की और घर में रखा सामान तोड़ दिया। मारपीट में पत्नी मीना, मां गंगा देवी, बहन श्याम कली, सर्वेश और केला घायल हो गई तो वहीं दूसरे मामले में जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आंवला कस्बे के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी उमेशचंद ने बताया कि वह भाई सुनील गुप्ता के साथ सरगम टॉकीज में दावत खाने जा रहे थे तभी शुक्रवार शाम गोपाल दीक्षित, सिद्धार्थ दीक्षित, शानू दीक्षित ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। उन्होंने उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही देने पर नाराजगी जताई उन्होंने जेल जाने से पहले 7 दिन के अंदर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में 27 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now