



बरेली। कांग्रेसी इनदिनों चाचा नेहरू की मूर्ति लगवाने के पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर है। अनशन के चलते कांग्रेसियों का वजन में कमी आई है पर स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टर अनशनकारियों का रोज परीक्षण भी कर रहे है। पर प्रशासन मूर्ति लगाने को लेकर जल्दबाजी की मूड में नहीं है। बीते दिन कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मूर्ति को कूड़े कबाड़ से ढूंढ निकाला था इसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया था। कांग्रेसियों ने अनशन स्थल पर बताया कि उनका चाचा नेहरू की प्रतिमा लगाने के लिए 98 वें घंटे से अनशन जारी है। वह तभी उठेंगे जब हमारे प्रिय नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा नहीं लग जाती है।
चौकी चौराहे पर चाचा नेहरू की लगाई फोटो
कांग्रेसियों ने बताया कि जब से उन्होंने अनशन शुरू किया तब से चौराहे पर चाचा नेहरू की फ़ोटो लगा दी है। वह हर रोज चौराहे पर पहुंचकर उन्हें याद करते है और उनकी प्रतिमा के सामने मोमबत्ती लगाकर उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त करते है।
स्मार्ट सिटी महंगे प्रोजेक्ट फिर भी लेटलतीफी
स्मार्ट सिटी योजना के तहत 100 से अधिक योजनाएं है। इस योजना के तहत शहर में स्काई वॉक भी बनाया गया , जिसे पिछले वर्ष दिसम्बर तक शुरू हो जाना था पर निगम की लापरवाही और लेटलतीफी के चलते आज तक शुरू नहीं हो पाए साथ में शहर में बनाये गए अमृत सरोवर अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर सके। इसके अलावा शहर में दो महापुरुषों की मूर्ति भी हटाकर नई और भव्य मूर्ति लगाई जानी थी। पहली मूर्ति सरदार वल्लभ भाई पटेल की लगने थी जो भी अपने तय समय से काफी देर से लगी थी। यही हाल चौकी चौराहे पर लगने वाली चाचा नेहरू के साथ हुआ जो सात महीने के बाद भी नगर निगम स्मार्ट सिटी के तहत मूर्ति नहीं लगवा सका।