दबंग ने चौराहे पर महिला से की मारपीट

आंवला। आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के ग्राम गुरगांव मुस्तकिल निवासी एक दबंग ने महिला से चौराहे पर मारपीट कर दी जिसकी वहां पर मौजूद लोगों ने वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
पीड़ित महिला ने गुरुवार को दोपहर तीन बजे बताया कि उसके पति से पिछले 12 साल से मुकद्दमा चल रहा है पीड़िता के बच्चे अपने पिता के साथ रह रहे हैं। महिला बीते रोज बुधवार को अपने सगे संबंधियों के साथ अपनी रिश्तेदारी में दावत खाने आई थी।

 

 

उसके बाद बह अपने बच्चों से मिलने अपनी ससुराल गई जहां से बह अपने घर के लिए जाने को बस का इंतजार चौराहे पर कर रही थी। इतने में ही महिला के पति के सामने ही चचेरा भाई दबंगई दिखाते हुए मारपीट करने लगा जिसकी शिकायत बड़ागांव चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग करते हुए की है।

थाना सिरौली के बड़ागांव चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया महिला का प्रार्थना पत्र मिला है जिसकी जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now