ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर पिता बेटी की मौत, मां बेटा भी घायल

ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर पिता बेटी की मौत, मां बेटा घायल

बरेली। अपने एक घर से दूसरे घर जाते समय रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे जिसमें दो की मौत हो गई ,दो गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल भर्ती कराया पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम को भेजा।

परिजनों ने बताया थाना भुता क्षेत्र के गांव कोठा मक्खन निवासी 30 वर्षीय भीमसेन गंगवार पुत्र सुंदर लाल को ननिहाल में जमीन मिली है इसलिए कई साल से भीमसेन गंगवार अपने परिवार के साथ जिला पीलीभीत के गांव बार गुलड़िया थाना जहानाबाद में रहते हैं। शुक्रवार को सुबह भीमसेन गंगवार अपने गांव कोठा मक्खन गया था शाम को मोटरसाइकिल से पत्नी 28 वर्षीय सरिता देवी, 10 वर्षीय बेटा वंश, 12 वर्षीय बेटी आरुषि के साथ मोटरसाइकिल से वापस अपने दूसरे घर जहानाबाद बार गुलड़िया आ रहे थे रास्ता में कोठा मक्खन से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार आ रही ट्रैकर ट्राली ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें भीमसेन , सरिता देवी, वंश ,आरुषि गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने भीमसेन को मृत घोषित कर दिया उसके बाद इलाज के दौरान सुबह बेटी आरुषि की मौत हो गई।
पत्नी सरिता देवी बेटा वंश की हालत गंभीर बनी हुई है उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है थाना भुता पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम को भेजा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now