बेकाबू ट्रक ने बाइक को रौंदा, सगे भाई बहन की मौत,चचेरा भाई घायल

बरेली । नारायन नगला मार्ग पर मंडी के सामने धनतेरस पर बेकाबू ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सगे भाई बहन की मौत हो गई और बाइक चला चचेरा भाई घायल हो गया। यह सब छंगा टांडा एनसीसी का ऑनलाइन पेपर देने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सिमरा गांव निवासी 13 वर्षीय जतिन पुत्र मंगलसेन छंगा टांडा के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी बड़ी बहन उषा (22 वर्ष ) और चचेरे अनमोल पुत्र दिलीप के साथ बाइक से ऑनलाइन परीक्षा देने छंगाटांडा अपने स्कूल जा रहा था। उनकी बाइक में खाद से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे जतिन और ऊषा की मौत हो गई जबकि चचेरा भाई अनमोल घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल अनमोल को अस्पताल भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक को पुलिस थाने ले आई। घटना के बाद मृतको के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। दीवाली पर हादसा में दोनों की मौत हो जाने पर मां बाप और भाई बहन का रो रोकर बुरा हाल हो गया । भाई शिवा और बहन बेबी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now