मियां वाले केस में आईटी की एंट्री , जाने यह मामला

बहेड़ी। ताबीज देकर इलाज क़रने वाले मियां के यहां मिली रकम 18 लाख 52 हज़ार रुपए निकली है । पुलिस मियां के आने पर यह रकम उनके सुपुर्द करेगी। पुलिस ने मियां के यहां से मिली रकम की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है।

सम्भल के रहने वाले मियां सैयद अतर अली गुरसौली गांव में रईस के मकान को किराए पर लेकर जड़ी बूटियों और ताबीजों से इलाज करने का काम रह रहे थे कि एक दिन पहले उनकी तबियत बिगड़ी तो उनके साथ सेवादार के रूप में रह रही रामपुर के मिलक इलाके के गांव मुन्नुनगर की दो महिलाओं गुलसफा उर्फ महजबी व कामिल जहां और मकान मालिक रईस के बीच उनके माल हथियाने को लेकर झगड़ा हो गया। हंगामा होने पर किसी पुलिस ने पुलिस को फोन कर दिया जिस पर पुलिस नोटो से भरा बोरा सहित झगड़ा करने वाले दोनो महिलाओं और मकान मालिक को थाने से उठा लाई। जानकारी लगते ही मियां आधी रात को ही थाने पहुंच गए लेकिन पुलिस ने फिलहाल उनको पैसा सुपुर्दगी में नही दिया। तीनो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उसके बाद नोटों की गिनती की लेकिन गिनती न तो मियां के सामने की गई औऱ न ही किसी मजिस्ट्रेट के सामने। फिलहाल पुलिस ने 18 लाख 52 हज़ार बताया है। पुलिस ने कैश मिलने की सूचना आयकर विभाग को भेजी है। अब इनकम टैक्स की कार्यवाही के बाद मियां को उनकी रकम मिलेगी। उनको इस रकम का ब्यौरा इनकम टैक्स विभाग को देना होगा।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now