इज्जतनगर में बोरी से मिला चार साल के मासूम का शव

 

बरेली । इज्जतनगर में उस समय सनसनी मच गई जब 4 वर्षीय मासूम बच्ची का शव अपने पड़ोस में रहने वाले रिस्ते के ताऊ के घर से बोरी से बरामद हुआ । पुलिस ने बच्ची के हत्या के संबंध में उसकी रिश्ते की ताई सावित्री और पड़ोस में रहने वाले गंगाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मौके से एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे करने में जुटी है। घटना स्थल का एसएसपी अनुराग आर्य ने तमाम अधिकारियों के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

परिजनों के मुताबिक बच्ची घर के पास से शनिवार को 2 बजे के आसपास गुमशुदा हो गई थी , इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका था। हालांकि आरोपी हत्या की बात से इंकार करते हुए बच्ची के चारपाई से चोट लगने से मौत की बात कह रहे है।
फिलहाल बरेली पुलिस बच्ची की हत्या के पीछे जादू टोना सहित पुरानी रंजिश के एंगल पर मामले की जांच कर रही है। एसएसपी अनुराग आर्य बताया कि रात 9 बजे थाने पर परिजनों से सूचना मिली थी कि एक बच्ची गुमशुदा है। इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। घटना प्रकाश आने के बाद दो घंटे बाद ही पुलिस ने बच्ची के शव को पड़ोसी महिला सावित्री के घर से बोरी से बरामद कर लिया है। पुलिस ने परिजनों के शक के आधार पर सावित्री और उसके पड़ोसी गंगाराम को हिरासत में लिया है।

 

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now