मशाल प्रज्वलित कर देव मूर्ति जी ने किया जोनल फेस्टिवल का उद्घाटन

 

 

बरेलीः श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल विश्वविद्यालय की जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को आरंभ हो गई। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति जी ने खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक मजबूती का संदेश दिया। उन्होंने इसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में खेल भावना को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल में एक पक्ष हारता है और दूसरा जीतता है। खेल भावना से र-जीत को स्वीकार करें। सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयत्न करें और सर्वश्रेष्ठ खेलें।

 

 

 

श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के फुटबाल ग्राउंड में सुबह दस बजे देव मूर्ति जी, एकेटीयू के डीएसडब्ल्यू डा.ओपी सिंह ने एसआरएमएस सीईटी के संस्थान गीत और विवि के कुलगीत के साथ डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल विवि और एसआरएमएस सीईटी का ध्वजारोहण किया। देव मूर्ति जी ने डा.एपीजे अब्दुल कलाम इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स जोनल फेस्टिवल के आरंभ होने की घोषणा की और आसमान में रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़ कर बुलंदियों को छूने का संदेश दिया। देव मूर्ति जी ने खिलाड़ी श्रेया, सिद्धि गुप्ता, साहिब सिंह और हर्षित द्वारा लाई गई मशाल से ज्योति प्रज्वलित की और विभिन्न कालेजों की टीमों के खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। सभी टीमों के ध्वजधारकों को देवेश गंगवार ने खेल भावना की शपथ दिलाई। श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने विभिन्न गानों पर डांस कर और खिलाड़ियों में जोश भरा। इसके साथ ही कौशल को दिखाते हुए ड्रिल के दौरान विभिन्न तरीके के पिरामिड बना कर विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक दृढ़ता का संदेश दिया।

 

 

 

इसके बाद विभिन्न स्पर्धाएं आरंभ हो गईं।
डॉ. अब्दुल कलाम टेक्निकल विवि के डीएसडब्ल्यू डा.ओपी सिंह ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए संस्थान के चेयरमैन देव मूर्ति जी और कालेज के प्रिंसिपल डा.प्रभाकर गुप्ता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि खेलों का व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। क्योंकि खेल भावना से ही जीवन में आने वाले उतार चढ़ाव का मुकाबला आसान होता है। इसी वजह से एकेटीयू के सभी आठों जोनल सेंटर पर जोनल टूर्नामेंट संचालित किए जा रहे हैं।
पहले दिन वालीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी और शतरंज के क्वालीफाइंग राउंड हुए। साथ ही एथलेटिक्स की लांग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, शाटपुट थ्रो, जेवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाओं के भी क्वालीफाइंग राउंड आयोजित हुए। प्रतियोगिताओं की स्पर्धाओं के रिजल्ट जोनल फेस्टिवल के दूसरे और अंतिम दिन शनिवार को घोषित किए जाएंगे और तभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

इससे पहले श्रीराम मूर्ति स्मारक कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन एकेडेमिक्स डा. प्रभाकर गुप्ता ने जोनल खेल प्रतियोगिता में शामिल होने आए खिलाड़ियों का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। जबकि जोनल फेस्टिवल के कोआर्डिनेटर डा.सोवन मोहंती सभी खिलाड़ियों और उनके कोच का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर एसआरएमएस ट्रस्ट एडवाइजर इंजीनियर सुभाष मेहरा, एसआरएमएस सीईटीआर के डीन शैलेद्र सक्सेना, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डा.अनुज कुमार, फार्मेसी विभाग की डायरेक्टर डा.आरती गुप्ता, लॉ कालेज के प्रिंसिपल सुशील शर्मा, चीफ प्रोक्टर डा.जितेंद्र सिंह यादव, टीमों के कोच मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह का संचालन असबाह और ऋषभ वर्मा ने किया।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now