ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर ,छात्र की मौत दूसरा घायल

बरेली । तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इज्जत नगर थाने के गांव सैदपुर हॉकिंस निवासी उदय कुमार के 16 वर्षीय बेटे भीमसेन की आज सुबह सीबीगंज के मथुरापुर स्थित मदरसे के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई जबकि उसके साथ बाइक पर सवार उसी के गांव का रहने वाला लव कुमार पुत्र संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया । मृतक के घर वालों ने बताया कि भीमसेन और लव कुमार सीबीगंज के स्लीपर रोड पर स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाते थे लेकिन आज कोचिंग नहीं गए थे ।दोनों आज सुबह एक साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकले थे । वह जब मथुरापुर मदरसे के पास पहुंचे तो गलत साइड से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसे सीबीगंज के गांव बंडिया का रहने वाला अयान पुत्र शाहिद चल रहा था ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई ।घटना में दोनों छात्रों गंभीर रूप से घायल हो गए ।सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक भीमसेन की मौत हो चुकी थी ।पुलिस ने घायल लव कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और दुर्घटना की सूचना घर वालों को दी। मौके पर पहुंचे भीमसेन के घर वालों ने लाश की पहचान कर ली जिसे पुलिस में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now