दो बच्चों को छोड़ 18 साल छोटे प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी मां, रील्स से शुरू हुई कहानी

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। 40 साल की महिला 18 साल छोटे प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे खोज निकाला। रविवार को महिला को थाने लाया गया, जहां वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। अब उपजिलाधिकारी के समक्ष पुलिस महिला का बयान दर्ज कराएगी।
शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला जुलाई माह में कहीं चली गई थी। इसके बाद उसके पति ने 26 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने छानबीन में 40 वर्षीय महिला को हरियाणा के पानीपत से उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। उसका 22 वर्षीय प्रेमी गोविंद बदायूं के दातागंज क्षेत्र का रहने वाला है। पूछताछ में गोविंद ने पुलिस को बताया कि महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह महिला की रील देखता था। वह रील लाइक करने लगा। मैसेज से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोनों ने एक-दूसरे के फोन नंबर ले लिए। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद महिला अपनी बेटी और बेटे को घर पर ही छोड़कर चली गई।
पति के साथ जाने से किया इनकार
दोनों हरियाणा के पानीपत में रहने लगे। महिला का प्रेमी वहीं प्राइवेट नौकरी करता है। उधर, गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी थी। पानीपत में उसकी लोकेशन मिलने पर पुलिस टीम वहां गई और दोनों को पकड़कर बरेली ले आई। थाने में महिला ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
शेरगढ़ थाना अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी ने महिला से पूछताछ की तो महिला पति की मौजूदगी होने के बावजूद भी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। वहीं, पति भी घर चलने की महिला से मिन्नतें करता रहा। इस बीच महिला के दोनों बच्चे मां और पिता को देखकर रोते रहे, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now