कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आया ऑटो लिफ्टर गैंग , पांच सदस्य गिरफ्तार , तीन कार बरामद

बरेली। कोतवाली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करके गैंग का भंडाफोड़ किया । गैंग के पांचों सदस्य अपने अपने काम में एक्सपर्ट है। एक ऑटो लिफ्टर गैंग का सदस्य है जो किसी भी वाहन की 15 मिनट में चाबी बना लेता  है। एक सदस्य ऐसा भी जो कारों में लगी जीपीएस हैक करने में एक्सपर्ट है। इसके अलावा एक सदस्य है जो अपने साथियों को किसी भी केस में बचाने के लिए घटना वाले दिन के मेडिकल पर्चे बनवाता है साथ फंसने पर एक्सपर्ट वकील भी उपलब्ध कराता है। बाकी अन्य दो लोग रैकी के साथ वाहनों को चोरी करने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह बदायूं ,अलीगढ़ ,बरेली सहित यूपी के कई जिलों के साथ उत्तराखंड में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पकड़े गए ऑटो लिफ्टर गैंग के अधिकतर सदस्यों का आपराधिक रिकॉर्ड है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले गैंग को मय चोरी के वाहन व दो तमंचे ,दो  कारतूस व चोरी घटना में प्रयुक्त उपकरण सहित किया गिरफ्तार। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि  20 अक्टूबर की रात्रि में शातिर वाहन चोरो के गैंग को उनके द्वारा चोरी किये गये वाहनों और चोरी करने के अत्याधुनिक उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। यह सभी बेहद शातिर है। इनके पास पांडा चाबी बनाने के उपकरण , चाबी मशीन रिमोर्ट प्रोग्रामर, चाबी स्कैनिंग मशीन ,दो अवैध तमंचे सहित अन्य उपकरण बरामद हुए है।गिरफ्तार आरोपियों में लविश चौधरी उर्फ शेरा पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी अलीगढ ,भगवन्त सिंह पुत्र स्वं सुरजीत सिंह निवासी थाना बारादरी बरेली,जतिन वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा निवासी बदायूं , समीर वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा निवासी बदायूं,प्रवेश वर्मा उर्फ शेठी उर्फ लाला निवासी बदायूं को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now