शराब पीने की कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुआ पथराव

बरेली। किला थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान दो युवकों में हुई कहासुनी के बाद दो समुदाय के युवक आपस में भिड़ गए । इससे लोगों में हड़कंप मच गया। और  लोग पथराव से बचने के लिए इधर उधर भागने  की कोशिश करते रहे । यह सिलसिला 20 मिनट तक चलता रहा है। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव होता रहा है। इसी दौरान किसी स्थानीय ने मामले की सूचना किला पुलिस को दी । किला पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों पर नियंत्रण करने के लिए रपटाया इसके बाद पथराव करने वाले दोनों पक्ष के लोग भाग गए ।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की पूछताछ के साथ दोनों पक्षों के 10 युवकों के साथ अज्ञात 10 से 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दिया। इस घटना में पुलिस खुद वादी है ,किला पुलिस के दरोगा ने खुद तहरीर दी है। किला थाना के दरोगा प्रमोद कुमार ने अपनी तहरीर में बताया है कि उन्हें आने जाने वाले राहगीरो द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सिटी श्मशान भूमि फाटक के पास मौहल्ला बाल्मिकी बस्ती के सामने मुख्य मार्ग पर मुस्लिम समुदाय के शानू उर्फ इम्तियाज अहमद , जानू उर्फ नियाज अहमद , साजिद ,  लाडू, समीर  के अलावा अज्ञात  15-20 लोग  बाल्मिकी समाज के साथ  सौरभ, अनुज ,अमन ,सुनील आपस में शराब पीने में हुए सौरभ व शानू के विवाद को लेकर आपस में एक दूसरे पर एक राय होकर हमला करते हुए पत्थराव कर रहे थे ,
जिससे लोगो के आने जाने का मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया था। प्राप्त सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचे तो  20-25 लोग एक राय होकर एक-दूसरे पर हमलावर होकर पत्थराव कर रहे थे । जिससे मुख्य मार्ग समान्य जन के लिए अवरूद्ध हो गया है। उनके द्वारा मौके पर लाठी फटकारते हुए सभी हमलावरों को ललकारते हुए चेतावनी देकर चलें जाने को कहा गया तो सभी लोग मौके से भाग गए । किला पुलिस ने घटना के संबंध में धारा 191(2),126(2)125,131 के तहत मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now