एसडीएम ने तहसील दिवस में सुनी शिकायतें, 77 में से 11 शिकायतों का हुआ निस्तारण

 

बहेड़ी। तहसील समाधान दिवस में एसडीएम रतनिकाह श्रीवास्तव ने फरियादियों की शिकायते सुनीं। इस दौरान कुल 77 शिकायते आईं जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि बाकी शिकायतों को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों के अफसरों को सौंप दिया गया। तहसील दिवस में गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया रहा और राशनकार्ड ना बनने की शिकायत सबसे ज्यादा रही
। इसपर एसडीएम ने आश्वासन दिया उन्होंने कहा ज़रूरत मंद लोगों के राशन कार्ड बनाये जाएंगे और जो लोग राशन लेने के हकदार नही है उनके राशन कार्ड काटे जाएगें किसानों ने जल्द गन्ने का भुगतान दिलवाए जाने की मांग की। तहसील दिवस में धोखाधड़ी, जमीनो पर कब्जे, राशन न मिलने, आधार न बनने आदि से सम्बन्धित शिकायते आईं। शिकायते सुनने के बाद एसडीएम ने कहा कि तहसील दिवस में आईं शिकायतों का सही व समय से निस्तारण करें।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now