निहाल के दो हत्यारोपी गिरफ्तार , पुलिस ने रखा था इनाम

बरेली । बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक हिन्दू युवक की 9 अक्टूबर को विशेष समुदाय के चार लोगों ने पीट पीटकर अधमरा कर दिया था । 13 अक्टूबर को घायल युवक निहाल सिंह की मौत हो गई थी। आज पुलिस ने एसएसपी बरेली द्वारा इनाम घोषित होते ही दो हत्यारोपी अलीम और
इशतकारको गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एसएसपी बरेली ने शुक्रवार को चारो आरोपियों पर 10 -10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी । बहेड़ी पुलिस के मुताबिक बहेड़ी क्षेत्रान्तर्गत 09 अक्टूबर की रात 8 बजे के करीब निहाल सिंह पुत्र कुंवरसेन नि० ग्राम बाजपुर थाना बहेड़ी के साथ आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी थी जिसमें मारपीट के दौरान चोटों के कारण 13 अक्टूबर को निहाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी । घटना के सम्बन्ध में थाना बहेड़ी, पर नसीम पुत्र सगीर , अलीम पुत्र अनवार, शोएब पुत्र अनवार ,इशतकार पुत्र अनवार समस्त निवासी ग्राम जोखनपुर पर गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मृतक की पत्नी अनोखी देवी कक कहना है कि बीती 9 अक्टूबर की रात ग्राम गुड़वारा फाटक के चार लोगों ने उसके पति निहाल सिंह के साथ गाली गलोच करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा गए। मारपीट से उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वहीं बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच शराब के नशे के दौरान कहासुनी और गाली गलोच के बाद मारपीट हो गई थी जिसमें निहाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। निहाल सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शिकायत के बाद पुलिस ने नसीम पुत्र सगीर, अलीम पुत्र अनवार, शोएब पुत्र अनवार, इशवकार पुत्र अनवार निवासीगण ग्राम जोखनपुर थाना बहेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। बहेड़ी पुलिस ने बताया कि घटना के चार इनामी हत्यारोपियों में से दो की गिरफ्तारी कर ली गई । दोनों को माननीय कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now