खलियान की जमीन पर दोबारा कब्ज़ा करने पर लेखपाल ने कराया मुकदमा

शीशगढ़।प्रधानपति की शिकायत पर राजस्व टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में खलियान की जमीन से कुछ दिन पूर्व ही जमीन को जोतकर कब्जा मुक्त कराया था।उस जमीन पर दबंग द्वारा दुबारा अबैध कब्जा करने पर लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने लोक क्षति निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गाँव मलसाखेड़ा में गाटा संख्या 48 रकबा 0.326 भूमि राजस्व रिकार्ड में खलियान में दर्ज है। उक्त भूमि पर गतदिनों गाँव के ही जाहिद खान पुत्र याकूब खान ने अबैध कब्जा कर लिया था।जिसकी शिकायत प्रधानपति मोतीराम वर्मा ने एसडीएम मीरगंज से की थी।शिकायत पर नायव तहसीलदार कु.नम्रता,नायव तहसीलदार शिवा वर्मा की उपस्थिति में राजस्व टीम के द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में खलियान की भूमि को जोतकर कब्जा मुक्त कराया था।अब उसी भूमि पर दोबारा से आरोपी ने अवैध कब्जा कर लिया।जानकारी होने पर लेखपाल पुष्पेंद्र सिंह पुत्र मनमोहन सिंह निवासी तहसील कालोनी मीरगंज ने आरोपी जाहिद खान पुत्र याकूब खान के खिलाफ लोक क्षति निवारण अधिनियम के तहत अवैध कब्जा करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now