आशिकाने ग़ाज़ी ओ सकलैन कमेटी बहेड़ी ने धूमधाम से मनाया पहला उर्स ए सकलैनी

बहेड़ी।पहला उर्से ए सकलैनी बहेड़ी में आशिकाने गाजी ओ सकलैन कमेटी ने बड़ी ही धूमधाम से मनाया। खानकाहे शराफ़तिया के सज्जादानशीन सकलैन मियां के इंतकाल के बाद यह पहला मौका है ।जब सकलैन मियां के चाहने वालों के सामने सकलैन मियां मौजूद नहीं है बहेड़ी में सकलैन मियां के चाहने वाले हजारों की तादाद में हैं इसीलिए दरगाह शराफत पर कुल के बाद बहेड़ी में भी कुल मनाया गया। सुबह सबसे पहले मोहल्ला शेखूपुर शराफत नगर में एक आलीशान जलसे का प्रोग्राम हुआ जिसमें नातो मनकबत का दौर चला। उसके बाद तकरीरी प्रोग्राम में हुजूर गौसे आजम की जिंदगी के बारे में बताया गया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील की गई। उसके बाद मुकर्रिर हजरात ने बताया की सकलेन मियां का सिलसिला शराफत मियां बशीर मियां से होता हुआ सीधा शाहजी मियां से मिलता है। हमें सभी खानकाहो और दरगाहो से निस्बत है और हम सभी का अदब एहतराम करते हैं,और सभी को एक दूसरे का अदब एहतराम करना चाहिए। तकरीरी प्रोग्राम के बाद कुल की फातिहा हुई। जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग शामिल हुए। उसके बाद कमेटी द्वारा लंगरे आम किया गया जिसमें सकलेन मियां के चाहने वालों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से अज़ीम इदरीसी सकलैनी,शाकिर सकलैनी,तौसीफ सैफी सकलैनी ,शाकिर सकलैनी,आसिफ सैफी, तौसीफ इदरीसी सकलैनी, आसिफ सकलैनी, वाजिद शेरी, शेर मोहम्मद सकलैनी, कासिम इदरीसी सकलैनी,हाफिज जफर सकलैनी, मुजाहिद सकलैनी, वसीम सकलैनी, फहीम सकलैनी, समीर मंसूरी सकलैनी,सादिक सकलैनी, कमर मंसूरी सकलैनी, अजीम सैफी सकलैनी, छोटू सकलैनी आफा़क सकलैनी, अवैस सकलैनी, असलम मंसूरी सकलैनी ,सरफराज़ सकलैनी, अफसर सकलैनी, बिलाल सकलैनी, शिबू सकलैनी, इसाक सकलैनी, वाजिद मंसूरी सकलैनी, सभासद नसीम अहमद हसमुद्दीन सकलैनी (मदर डेयरी) तारिक बस वाले आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

नकाब पोश बदमाशों ने घर में की लूट , विरोध करने पर गृहस्वामी की गोली मारकर की हत्या बरेली । थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में बीती रात लगभग एक बजे नकाब पोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश हथियारों के बल पर घर में दाखिल हुए और नकदी व कीमती सामान लूटने लगे। इसी दौरान गृहस्वामी जोगेंद्र ने विरोध करने की कोशिश की, जिस पर बदमाशों ने उसे गोली मार कर जोगेंद्र सिंह की हत्या कर दी और लूट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। परिजनों ने बताया 40 वर्षीय जोगेंद्र सिंह थाना आंवला क्षेत्र के गांव तिगरा खानपुर का रहने बाला है जोगेंद्र सिंह ने बरेली के थाना सुभाष नगर क्षेत्र के प्रगति नगर में अपना घर बनाया है 6 महीने से बरेली में बच्चों के साथ रह रहा था । जोगेंद्र सिंह के साले धर्मेंद्र जो पुलिस में सिपाही है उनका मकान पड़ोस में ही बन रहा है शुक्रवार को धर्मेंद्र बरेली आए थे उन्होंने जोगेंद्र सिंह को 70 हजार रुपए दिए थे कि ठेकेदार को देते रहना धर्मेंद्र वापस चले गए , पैसों की जानकारी धर्मेंद्र के मकान बनाने वाले लेवर और ठेकेदार को थी। रात में दो तीन बदमाश धर्मेंद्र के मकान के रास्ते जोगेंद्र सिंह के घर में घुस गए सभी लोग घर में सो रहे थे और घर में लूट शुरू कर दी जोगेंद्र सिंह ने विरोध किया नकाब पोश बदमाश ने जोगेंद्र के गोली मार दी जोगेंद्र कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई नकाब पोश बदमाश धर्मेंद्र के रखे 70 हजार रुपए , जोगेंद्र 35 हजार और जेवर लूट कर ले गए । पत्नी अनीता और बच्चे शोर मचाते रह गए बदमाश लूट करके चले गए क्योंकि पास में कोई मकान नहीं बना है । जोगेंद्र सिंह ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था घर में उसकी पत्नी अनीता देवी और चार बच्चे है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर नकाब पोश बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुभाष नगर में मुकदमा दर्ज हो गया है।

शहर चुनें

Follow Us Now